बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- हिंदू समाज का रंग-बिरंगा त्योहार रंग पंचमी पर आम्बुआ के युवाओं मे एक बार फिर रंग खेलने का जोश देखा गया। आम्बुआ कि युवा टीम ने रंग पंचमी के एक दिन पूर्व ही बैठक आयोजित कर रंग पंचमी को एकता के साथ मनाने का सर्वसम्मति निर्णय लिया गया। रंग पंचमी को डीजे की धुन के साथ रंग बिरंगी गुलाल के साथ नाचते हुए आम्बुआ-बोरझाड़ में गेर निकाली गई। गेर के समापन के बाद गांधीआश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया जिसमे आम्बुआ-बोरझाड़ सहित आसपास के सैकड़ो लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया। Post navigation संस्कार स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत वाणी समाज ने रंगपंचमी पर निकाली गेर, रंगों से सरोबार हुआ नानपुर