झाबुआ लाइव के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट-

कुछ दिनों पहले झायड्स अस्पताल मे उपचार के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक बैठक एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम करने आये भूतपूर्व सांसद एवं उनके साथ आये 8 लोगों को झायड्स अस्पताल एवं अस्पताल परिसर में कोई अनिच्छनिय घटना ना बने एवं कायदा और व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के हेतु से पुलिस प्रशासन ने सामूहिक बैठक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने आए सभी लोगों को हिरासत में ले लिया एवं थाने ले जाकर कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह तकरीबन 10:30 बजे के करीब भूतपूर्व सांसद डॉ प्रभाबेन ताविवाड, राजेंद्र कुमार बबलाभाई, बाबूभाई देवधा, जयवीर सिंह हठीला ,निल वनराज, सुनील मावी,सोमजी देवड़ा ,अनीश कुर्बानहुसैन राणापुर वाला आदि लोगों ने झायडस अस्पताल के गेट के सामने अस्पताल में कुछ दिनो पहले उपचार के दोरान मारे गए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक बैठक एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया है जिस को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने अस्पताल परिसर मे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था एवं कायदे एवं व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सामूहिक बैठक एवं श्रद्धांजलि देने आए सभी लोगों को समझा-बुझाकर वापस जाने को कहने पर अपनी जिद पर अड़े हुए सभी लोगों ने बैठक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम चालू करने पर जिले में कायदे और व्यवस्था स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले जाया गया वहां पर कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *