नानपुर से जितेंद्र वाणी

आलीराजपुर जिले के नानपुर में 18 से 24 जुलाई तक चलने संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की पत्रिका का विमोचन  किया गया।

विमोचन करते हुए ओमप्रकाश हरिकांत वाणी ने बताया राम चौक में  पहली बार शिव महापुराण का भव्य आयोजन गणपत शाह परिवार की ओर से किया जा रहा है। जिसमे धामनोद के संत श्यामदास महाराज  शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। कथा श्रवण करने बड़वानी, धार, आलीराजपुर, खरगोन, झाबुआ आदि जिलो से भक्त आएंगे। बारिश को देखते हुए कथा पांडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ बनाया जायेगा।  जो गुजरात के उदेपुर वालो के द्वारा सजाया जायेगा।  पत्रिका का विमोचन के पूर्व चार धाम की यात्रा से लौटे पिता हरिकांत गेंदालाल वाणी और माता सुमन बाई वाणी के द्वारा भगवान सत्यनारायण भगवान की कथा की गई। जिसमें सभी समाज के वरिष्ठ जन व अध्यक्ष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *