♦खवासा लाइव भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के तहत “वाई – फाई चौपाल” अब झाबुआ जिले के गांवों में भी संचार क्रांति लाने जा रही है । इस योजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड इंटरनेट के लिए टॉवर लगना शुरू हो गए हैं । उक्त योजना के अंतर्गत ग्राम खवासा का भी चयन हुआ है । खवासा में शीघ्र ही वाई-फाई चौपाल शुरू होने जा रही है इसके लिए खवासा में 8 इंटरनेट टॉवर लग चुके है। इस इंटरनेट की सबसे खास बात यह होगी कि सरकार की यह इंटरनेट सुविधा अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ती और सुलभ होगी । खवासा में वाई-फाई का काम देख रहे अर्पित चोपड़ा ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कम पैसो में ज्यादा डेटा और वैद्यता मिलेगी । ऐसे यूजर जिनका इंटरनेट उपयोग कम है वे इस क्रांतिकारी योजना में 10 रुपए में 10 दिन वैद्यता का रिचार्ज करवाकर मात्र एक रुपए प्रतिदिन की दर से हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकते है । Post navigation विश्व हिन्दू परिषद की कावड यात्रा निकाली 56 ग्राम पंचायत सचिवों के हुए ट्रांसफर