आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर। खंड शिक्षा कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लेखापाल देवेन्द्र कुमार तिवारी की सेवानिवृति पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी व स्टाफ सदस्यों द्वारा समारोहपूर्वक भावभीनी बिदाई दी।

बिदाई समारोह के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी व बीआरसी राजेन्द्र बैरागी ने वरिष्ठ लेखापाल देवेन्द्र कुमार तिवारी की सेवानिवृति पर उनके कार्य की सराहना करते हुवे कहा कि कार्यालयीन लेखा कार्य में दक्ष रहे लेखापाल तिवारी की कमी हमेशा खलती रहेगी। लेकिन सेवानिवृति के बाद भी आवश्यकता होने पर उनके अनुभव का लाभ सभी लेते रहेंगे। खंड शिक्षा स्टाफ की ओर से खंड शिक्षा कार्यालय में आयोजित बिदाई समारोह में बीईओ विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी, उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह, लेखापाल रेशम कनेश, रश्मि तोमर, ओमप्रकाश शर्मा, हेमंत चौहान, प्रकाश देवड़ा, कालूसिंह भाबर, आशा बघेल, संदीप वसुनिया, दिग्विजय देवड़ा एवं समस्त बीएसी, जनशिक्षक,  बीईओ व बीआरसी कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

खंडशिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 31 मई 2022 को विकासखंड अंतर्गत कार्यरत दो अन्य कर्मचारी मावि रोलीगांव के प्रधानपाठक भैरूसिंह चंगोड़ व देवली संकुल से वरिष्ठ शिक्षक गोपालसिंह रावत व कन्या उमावि चन्द्रशेखर आजाद नगर में सेवारत सहायक स्टाफ भूरीबाई की सेवानिवृति हुई। संस्था स्टाफ द्वारा समारोह पूर्वक बिदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *