झाबुआ डेस्क। आज दिनांक को वनवृत्त कार्यालय इन्दौर में “वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ” की ओर से जिलाध्यक्ष राकेश परमार द्वारा वनमण्डल झाबुआ के कर्मचारी साथियों की समस्या को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुना गया एवं कुछ समस्या का तत्काल मौके पर निराकरण किया गया एवं बाकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया । बैठक में जिला पदाधिकारी राकेश परमार, हेमेंद्र डिंडोर, जयसिंह दोहरे, राकेश रावत, राकेश बामनिया एवं स्थापना प्रभारी लिपिक वीरेंद्र चंदेरिया आदि उपस्थित हुए और सीसीएस इन्दौर,डीएफओ झाबुआ का कर्मचारी समस्या निवारण हेतु धन्यवाद किया गया। Post navigation तालाब में डूबी बच्चियों के परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक विक्रांत भूरिया पर्यावरण संरक्षण और संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक हुई