दीपेश प्रजापति, झाबुआ झाबुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खांडियाखाल तालाब में बुधवार शाम को दो मासूम बच्चियां डूब गई थी, दोनो बच्चियां वडलीपाड़ा गांव की रहने वाली थीं। दोनो बच्चियों के बचाव हेतु कई घंटों तक रेस्क्यू भी चलाया गया था किंतु दोनों बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई थी घटना के चलते झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया दोनों बच्चियों के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया एवं प्रशासन से भी चर्चा कर दोनों बच्चियों के परिजनों को उचित से उचित सहायता दिए जाने को लेकर मांग की गई। विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में बच्चों के परिजनों के साथ खड़े हैं। Post navigation एसडीओपी नीरज नामदेव ने पदभार ग्रहण किया वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की