दिपेश प्रजापत, झाबुआ कोविड 19 काल में राहत कार्य के अंतर्गत मंगलवार को वनवासी कल्याण परिषद आश्रम झाबुआ में बैठक रखी गई। साथ ही पूरे झाबुआ जिले की योजना बनाई गई, जिसके अंतर्गत पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मो ओर रजिस्टर दिए गए जिसके प्रत्येक गांव में जाकर स्क्रीनिंग करना साथ ही टीकाकरण के लिए जागरूकता लाये जाए इस पर कार्य कि जाए। जिले के कुल 806 गांवो में अभियान चलाया जाएगा। साथ ही तीसरी लहर को लेकर बच्चों के माता पिता को भी जागरूक करना जैसे अभियान चलाया जाएगा। आज की बैठक में माननीय जिला संघचालन एवं वनवासी कल्याण आश्रम अध्यक्ष मानसिंह भूरियाए वनवासी कल्याण परिषद जिला संगठन मंत्री गणपत मुणिया, जिला खेल प्रमुख बालसिंह मसानिया, हित रक्षा प्रमुख कांजी भूरिया, महेश मुजाल्दा, युवा प्रमुख वनवासी एवं जनजाति विकास मंच अलकेश मेड़ा, मजेसिंह टिकडी जोगी, चेतन देवड़ा उपस्थित थे। Post navigation ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण ग्रामीण क्षेत्र वैक्सीन लगाने से वंचित कोरोना वैश्विक महामारी से निजात एवं जनकल्याण हेतु कालिका माता मंदिर समिति के द्वारा नवचंडी यज्ञ किया आयोजन