झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया/दशरथ कट्ठा की रिपोर्ट स्थानीय दशहरा मैदान पर वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा पिछले 11 वर्षों से सतत नवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी ग्रुप द्वारा नगरवासियो के लिये गरबे की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आज माता को विराजमान कर नवरात्रि महोत्सव का शंखनाद किया जाएगा। वंदे मातरम् ग्रुप के संयोजक हितेश पडियार, नटवर बामनिया सहित पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। इस वर्ष ग्रुप द्वारा आॅर्केस्ट्रा पार्टी बड़ोदा से तो डांस पार्टी हिम्मतनगर, अहमदाबाद, बड़ोदा, इंदोर आदि से बुलाई गई। ग्रुप द्वारा विशेष आकर्षण का केन्द्र बन रही प्लेजर गाड़ी जिस ग्रुप द्वारा भी नो दिनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाएगा उसे पुरस्कार स्वरूप भेट की जाएगी। उक्त निर्णय में बाहर से आयी हुइ गरबा टीमो को शामिल नहीं किया जाएगा। Post navigation 108 लीटर दूध से अभिषेक कर महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति थांदला लिमडी रोड पर हादसा, ड्राइवर की मोत