आलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अधिकारी एमएस चौहान के मार्गदर्शन में उदयगढ़ विकास र्खंड में लोक स्वास्थ्य विभाग की नल जल योजना की सहायक गतिविधियों हेतु जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जनपद सीइओ रावत द्वारा प्रतिभागियों को जल संरक्षण एंव दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में बताकर रोकथाम के उपाय बताए। सब इंजीनियर मुकाती द्वारा नल-जल योजना के संबंध मे विस्तार से प्रतिभागियो को जानकारी दी। जिला समन्वयक भगवती खोटे द्वारा जल स्वरक्षण के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। लैब टैक्टिनिशीयन द्वारा जल परीक्षण कर दिखाया गया। सेडमैप के जिला समन्वयक अजय यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। Post navigation पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से हो रही सड़क दुर्घटनाएं मनरेगा योजना से ग्राम सोरवा को मुख्यधारा जोडऩे के प्रयास हुए शुरू