अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के जोबट विधान सभा के ग्राम खुटाजा ग्राम आज लोक कल्याण शिविर में जिला पंचायत सदस्य इंद्रसिंह चौहान ने ग्रामीणों का लगता दौरा कर रहे है व आसपास गरीबो को शासन की योजनाओं का लाभ लेने व जानकारियां दे रहे है। इस दौरान चर्चा में इंदरसिंह चौहान ने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 50 वर्षो में नही किया व भाजपा सरकार ने 15 वर्षों में करके बता दिया। ग्रामीणों को प्राथमिक जरूरत सडक़-बिजली-पानी व बेरोजगारों के लिए रोजगार के साथ जिन लोगों के पास अपने खुद के आवास नहीं उन्हें आवास देकर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने देशवासियों के बेहिसाब कार्य किए हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा आम लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण सभी जगह नमो-नमो हो रहा है सब का साथ सब का विकास के नारे ने देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार किया। Post navigation रोचक हो सकती है अलीराजपुर विधानसभा की 2018 की जंग ; इस लेख से समझे संभावित समीकरण बड़ी खट्टाली खुले में शौच मुक्त ग्राम घोषित-ग्रामीणों ने मनाया उत्सव