झाबुआ डेस्क । सोमवार को थांदला में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थांदला बीआरसी संजय सिकरवार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्यामलाल पाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था एवं भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के बाद बीआरसी संजय सिकरवार को पद से कार्यमुक्त किया गया है। जिसको लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया कि झाबुआ अलीराजपुर लाइव के अनुसार संजय सिकरवार खंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र थांदला को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्यामलाल संविदा भर्ती जनपद शिक्षा केंद्र के माध्यम से 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एवं भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है, जिसके फलस्वरुप जिला शिक्षा केंद्र झाबुआ के आदेश अनुसार बीआरसी संजय सिकरवार की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाकर संबंधित के मूल विभाग सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग की ओर कार्यमुक्त किया जाता है। एवं आगामी कार्य व्यवस्था हेतु थांदला बीईओ दीपेश सोलंकी को अस्थाई प्रभार सोपा गया है। Post navigation थांदला में लोकायुक्त पुलिस ने की कार्यवाही, रिश्वत लेते हुए ये अधिकारी हुए ट्रैप.. आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्यवाही – छ: लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जप्त की गई..