ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट….

लोकसभा, विधानसभा एवं अन्य चुनाव एक साथ कराने के लिए संसदीय कार्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की राय जानने के लिए इन्दौर संभाग की संभागीय बैठक आज इन्दौर के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई। उक्त बैठक में आलीराजपुर से विधायक नागर सिंह चौहान, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, पत्रकार प्रतिनिधि सुरेन्द्र वर्मा एवं समाज सेवी दीपक दिक्षित सम्मिलित हुए। बैठक मे विधायक चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी चुनाव एक साथ होने से देश पर आर्थिक भार कम होगा। यह एक सार्थक पहल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *