ब्यूरो -चीफ अलीराजपुर नगर पंचायत जोबट में चल रही मनमानी के खिलाफ क्षेत्र की पूर्व विधायक के साथ लगभग 6 पार्षदों ने जिलाधीश महोदय से बैठकर अनियमितताओं के बारे में अवगत करवाया | जोबट क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कांग्रे के उपाध्यक्ष सुलोचना रावत एवं पार्षद एवं नगर पंचायत के विपक्ष के नेता फारुख फारुख खत्री, ज्योत्सना नाजिमा, कुलसुम, किरण मिश्रीलाल राठौड़ पार्षद सहित सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता आदि ने कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा से मुलाकात कर नगर पंचायत जोबट में हो रही धांधलियों के बारे में ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया एवं समस्त गड़बडियो की निष्पक्ष जांच करवाने की मॉग की | इस पर कलेक्टर मिश्रा ने आश्वस्त करते हुए कहा की आपके द्वारा की गई शिकायतों की जांच करवा कर अगर त्रुटी पाई जाती है तो समबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी | इस अवसर पर कांग्रेस नेता तरुण जैन, युवक कांग्रेस जोबट के अध्यक्ष आकाश उपाध्याय, पूर्व पार्षद कालू खान सहीत कार्यकर्ता उपस्थित थे | Post navigation लोकसभा, विधानसभा चुनाव एक साथ करने को लेकर संसदीय मंत्री ने जानी जनप्रतिनिधियों की राय 23 सूत्री मांगों को लेकर लिपिक संघ उतरा हडताल पर, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी