विजय मालवी@बड़ी खट्टाली जनता कर्फ्यू के बाद से लॉकडाउन में बड़ी खट्टाली में फंसे यूपी के 5 लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। आखिरकार दो माह से अधिक समय तक बड़ी खट्टाली में रहने के बाद अब वे अपने घर यूपी के लिए रवाना हुए। दरसल, ग्राम में गर्मी के मौसम में आम का रस व अन्य फलों के रस की मांग अधिक रहती है। लेकिन इस बार कोरोना के कारण न तो आम का रस मिला नाही अन्य फलों के रस और लॉकडाउन के कारण न ही ये लोग वापस जा सके। वही ग्राम पंचायत की मदद से इतने दिनों तक यहां रहने के बाद अब उनके वापस यूपी जाने की राह आसान हुई। ग्राम बड़ी खट्टाली के सचिव अमरसिंह तोमर ने बताया कि अलीराजपुर जिले के जोबट तहसील में फंसे यूपी के लोगों को आज बुधवार को जोबट से विशेष बस से रवाना किया जाएगा। जिसमे ग्राम बड़ी खट्टाली के 5 लोग है जिनको जोबट तक विशेष वाहन से ले गये। जिसके पश्चात जोबट में स्क्रीनिंग कराकर रवाना होंगें। Post navigation शासन के विरोध में शराब ठेकेदार ने बंद की शराब दुकाने; एकजुट होकर देंगे कलेक्टर को ज्ञापन बन्द करने की यह बताई वजह आंधी तूफान से पेड़ रोड पर गिरा, बदनावर-थांदला मार्ग हुआ अवरुद्ध