लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा ने अचानक ग्राम पंचायत भवन नोगावा पर पहुच कर रोजगार सहायक व प्रभारी सचिव केलाश थंदार से कोरोना वाईरस बीमारी से निपटने के लिए पंचायत द्वारा की जा रही व्यवस्था के बारे में जानकारी ली व निर्देश दिए के गांव में साफ सफाई की व्यवस्था निरंतर रूप से होती रहनी चाहिए। साथ ही पत्रकारों से भी लोक डाउन की स्थिति के बारे में जानकारी ली व बताया की कही भी भीड़ नही होने देना हे ओर यदि कही ऐसा होता हे तो मुझे तुरंत सुचना दे अभी मुझे ग्रामीण क्षेत्रों से भी कुछ शिकायतें आ रही है की लॉकडाउन का सक्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। थांदलारोड के व्यापारी मुर्तजा भाई बोहरा से भी बात की व उनके द्वारा घर पहुंच सेवा के बारे में बताने पर प्रशंसा करते हुए कहा की किसी प्रकार की परेशानी हो तो मुझे अवगत कराएं व वहा उपस्थित अन्य सचीवो द्वारा जिला सीईओ को अपनी समस्या बताई की हमे दो माह से वेतन नही मीला जिस पर जिला सीईओ ने कहां की मैं कमिश्नर से बात कर जल्द ही वेतन दिलवाने की कोशिश करता हु। Post navigation सांसद जी एस डामोर पहुंचे थांदला विधानसभा लॉक डाउन किया मुआयना; जन्मदिवस पर गरीबों को वितरित किया राशन नगर के समस्त धर्म के अनुयायी निभा रहे हैं अपना मानव धर्म; समाज सेवा के लिए आगे आए हजारों हाथ