झाबुआलाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद पुलिस को एक लूट के मामले का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। एसडीओपी आर आर अवास्या ने बताया कि 7 दिसंबर को रात्रि 8 बजे पेटलावद के 3 व्यापारियों के साथ रामगढ़ के समीप लूट की वारदात हुई थी जिसमे 5 हजार नकदी के साथ 4 मोबाइल भी आरोपियों ने लूटे थे। मामले में टीआई ठाकुर लोकेन्द्रसिंह और एसआई भीमसिंह सिसौदिया ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाई और मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी मुकेश मल्लू बारिया निवासी रुनखेड़ा को धारा 392 में गिरफ्तार कर एक फालिया, एक मोबाइल तथा घटना में उपयोग की गई बाइक जब्त की गई है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिये तलाशी जारी है। इस मामले में आरक्षक मुकेश, पवन, पग्गी और अरुण भी टीम में शामिल रहे। Post navigation 19 करोड़ के वॉटर फिल्टर प्लांट का विधायक-नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन पहले कॉलेज की भूमि पर दिए पट्टे, अब बाउंड्रीवॉल पर ध्यान न देकर अतिक्रमणकर्ताओं को पहुंचाया जा रहा फायदा