झाबुआ। ग्राम भूरीमाटी एवं ढेकल में हुई 2 लूट का खुलासा राणापुर पुलिस ने आज कर दिया। एसपी संजय तिवारी एवं एसडीओपी बीएस परिहार के निर्देशन में राणापुर थाना प्रभारी बीएस सिसौदिया एवं उनके दल द्वारा उक्त लूट के आरोपियों को मय सामान पकड़ा गया। पहली लूट में ग्राम खडकुई के फरीयादी राहुल पटेलिया के भाई माहुल एवं नटवर के साथ ग्राम भुरीमाटी के समिप भुरीघाटी पर हुई वारदात में लुटी गई बाइक आरोपियों से जब्त की एवं अन्य लूट में राणापुर से झाबुआ अपनी बाइक से जा रही जेम्स पिता प्रताप बिलवाल तथा उसके मित्र से राकेश से 2 पर्स व 2600 रूपए की लूट के आरोपी रिछु पिता धुमा डामोर एवं दिलीप पिता पुना डामोर निवासी बावडीमाफी में से एक आरोपी रिछु को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था तथा उसके पास से 600 नगद एवं 1 पर्स जब्त किया गया था व दूसरे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर झाबुआ नाके से पकडा एवं उससे 1 पर्स व दो हजार नकदी आज जब्त किए गए। फोटो 9 – आरोपियों के साथ पुलिस दल Post navigation सडक़ किनारे पेड़ के नीचे शिक्षिकाओं ने कराई प्रसूति पेलेट गन पर हल्ला लेकिन उससे ज्यादा पत्थर से घायल हुऐ है जवान