गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी थाना क्षेत्र में ग्राम हत्यादेहली में पुलिस को एक लाल रंग की होंडा सिटी लावारिस खड़ी मिली। यह कार यहां कैसे आई फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। आपको बता दे कि इंदौर के सावेर रोड स्थित लंदन विलाज टाउनशिप में शुक्रवार तड़के 4.30 बजे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन मांगलिया में डिपो मैनेजर के पद पर पदस्थ पुष्पेंद्र सिंह के घर पर 4 से 5 चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बाद में उनके घर के बाहर रखी उन्ही की होंडा सिटी कार क्रमांक MP 09 CT 7446 लेकर भाग निकले थे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-24-at-1.23.47-PM.mp4 मैनेजर ओर उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना की, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी और टाउनशिप से निकलने के बाद के हर रास्तों के होटल, पेट्रोल पंप आदि के सी. सी. टी. वी खंगाले जिसमे पुलिस को उक्त कार की लोकेशन राजगढ़ ( धार ) तक की मिली उसके बाद से कार की कोई लोकेशन नहीं मिल पाई। अचानक से आज सुबह से ही इंदौर ओर कालीदेवी की पुलिस को सूचना मिली कि एक लाल रंग की होंडा सिटी कार हत्यादेहली – हिम्मतगढ़ टर्न में लावारिस खड़ी है । फिलहाल पुलिस जांच कर रही है पुलिस को अंदेशा है की यह वही कार है । आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट निकाल कर फेंक दी और गाड़ी को यही छोड़ कर फरार हो गए । इंदौर पुलिस कालीदेवी पुलिस की मदद से हर बारीक बिंदु की जांच कर रही । Post navigation गुजरात से मजदूरी कर घर लौटा युवक फांसी पर लटका मिला, पुलिस जुटी जांच में ड्रग इंस्पेक्टर ने कस्बे के सारे मेडिकल स्टोर की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए