झाबुआ लाइव के लिए जितेंद्र राठौड़, डॉ सरफराज खान की रिपोर्ट:-

लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट दिल्ली से शिवगंगा के माध्यम से करीब 40 सदस्यों की टीम झाबुआ पहुंची, इन 40 सदस्यों में कुल 16 राज्यों से छात्र-छात्राएं पहुंचे रिसर्च के लिए झाबुआ,आपको बता दें कि उक्त टीम डॉ गौरव जोशी के नेतृत्व में झाबुआ पहुंची है जहां 8-8 छात्र-छात्राओं के पांच समूह बनाए गए हैं, यह टीम झाबुआ अलीराजपुर जिले में विभाजित होकर गांव- गांव जाकर ग्रामीणों के रहन-सहन ,जल सरंक्षण ,वन स्वास्थ्य, शिक्षा, जनभागीदारी आदि का अवलोकन कर रहे हैं। उसी क्रम में यह टीम गुरुवार को झाबुआ के प्रसिद्ध हाथी पावा पहुंची जिसके बाद धरमपुरी से झकनावदा पहुंची जहां जहां छात्र-छात्राओं ने शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं से भेंट की और साथ ही स्कूल ड्रेस उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली व साथ ही देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कौन है के बारे में प्रश्न किए, किए, जिसका स्कूली छात्रों ने सही जवाब दिया ,जिसके बाद उक्त टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा पहुंची जहां पहुंचकर डॉक्टर से भेंट कर वहां से मरीजों के बारे में जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर सुमित दान पश्चिम बंगाल, नाहिद अहमद उत्तर प्रदेश महिता विटा तेलगाना, विशाल मिश्रा, प्रिंसेस केरला, केशव छत्तीसगढ़, प्रांजल छत्तीसगढ़, अनन्या उत्तर प्रदेश, यश पालीवाल इंदौर, यश खन्ना आसाम, दीपेंद्र सिंह शेखावत जयपुर उपस्थित थे।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *