राणापुर से कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री भगवानदास सबनानी की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने राणापुर मंडल अध्यक्ष लालचंद गहारी को नियुक्त किया है। लालचंद गाहरी का राणापुर पुराना बस स्टेंड पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया छगन प्रजापत दिलीप नलवाया पार्षद लोकेंद्र सिंह परिहार (राजू ठाकुर) रोनक सोनी संचित कटारिया हरीश गाहरि सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बधाई दी। Post navigation राणापुर पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरों का पकड़ा, पूछताछ में मंदिर चाेरी का हुआ खुलासा मस्ती और उल्लास के साथ भगोरिया हाट बाजार का आगाज हुआ