राणापुर से कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार पश्चिमी मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में 18 मार्च से भगोरिया हाट बाजार का आगाज हो गया। पहले दिन जिले के राणापुर तहसील के समीप रजला और कुंदनपुर में भगोरिया हाट लगा। भगोरिया में क्या बुजुर्ग तो क्या युवा अपनी मस्ती में मस्त होकर झूले चकरी तो कहीं तेज धूप में बर्फ के गोले का मजा लेते हुए नजर आए। वहीं भगोरिया हाट में दोनों राजनीति दल कांग्रेस-भाजपा के नेता भी मांदल ढोल पर हाथ आजमाते और थिरकते नजर आए। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश अनुसार राणापुर थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी अपने दल के साथ भगोरिया हाट में अपनी कड़ी नजर बनाए हुए थे। दोनो ही जगह भगोरिया हाट शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। Post navigation लालचंद गाहरी बने राणापुर नगर मंडल अध्यक्ष, बधाई देने वालो का लगा तांता रानापुर पुलिस ने अवैध रुप से ताडी का परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार