रितेश गुप्ता @ थांदला

लायंस क्लब थांदला का सेवा सप्ताह आयोजन जारी है। सेवा सप्ताह के 6वेें दिवस स्थानीय नगर परिषद कार्यालय पर विकलांग जनों को श्रवण यंत्र एवं बेसाखी (छड़ी) वितरित की गई। लायंस क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता ने बताया कि लायंस सेवा सप्ताह के दौरान बेहरापन से पिड़ीत लोगो को श्रवण यंत्र एवं आंशिक विकलांग जनों को छड़ी आयोजन के मुख्य अतिथि जिला पत्रकार संघ के संरक्षक एवं जीवन प्रबंन्धन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, सी.एम.ओ. अशोक चौहान, समाजसेवी समरथमल तलेरा, पार्षद पीटर बबेरिया, लेखापाल शीतल जैन एवं लायंस क्लब के सदस्यों की उपस्थीति में वितरित किये गये। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में जिले में अव्वल आई नगर परिषद थांदला का नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर एवं सी.एम.ओ. अशोक चौहान एवं कर्मचारीयों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अवसर पर लायंस क्लब सचिव कैलाश कारा,प्रकाश घोड़ावत,ओम प्रकाश बजाज,महेन्द्र सोनी , वी.आर.आरोरा,श्रीमंत अरोरा, ऋषि भट्ट सहीत लायंस क्लब थांदला के सदस्य एवं नगर परिषद कर्मचारी उपस्थीत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *