रितेश गुप्ता, थांदला लायंस क्लब द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती से सात दिवसीय सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लायंस क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। लायंस क्लब अध्यक्ष बीएन गुप्ता ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान स्थानीय गणेश मंदिर प्रांगण में डायबिटीज जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डायबिटीज के डॉक्टर डॉक्टर अमित असाडा द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 55 लोगों का डायबिटीज परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई।मधुमेह की जानकारी देते हुए डॉक्टर ओम बजाज ने उपस्थित मधुमेह से पीड़ित मरीजों को सावधानियां एवं रोग के प्रति जागरूकता हेतु समझाइश दी। शिविर के दौरान लायंस क्लब के सचिव ऋषि भट्ट, कोषाध्यक्ष उमेश पीचा, सेवा सप्ताह गतिविधि प्रभारी प्रशांत उपाध्याय सहित सदस्यगण उपस्थित रहे। Post navigation भाजपा में विरोध के स्वर , कांग्रेसी नेताओं के भाजपा आने से भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं में असंतोष “आजादी का अमृत महोत्सव ” कार्यक्रम के अन्तर्गत गांधी जयंती पर कार्यशाला का आयोजन