आरिफ हुसैन,चन्द्रशेखर आज़ाद नगर बैठक में मौजूद बीजेपी के सरपंच व कार्यकर्ता। नगर में जोबट विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा दोनों ही पार्टी में कार्यकर्ताओं ओर नेताओं में असंतोष देखा जा रहा है कांग्रेस नेत्री सुलोचना रावत के भाजपा में चले जाने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने माधोसिंह डावर के निवास स्थल पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की और असंतोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पूर्व विधायक माधौसिंह डावर को टिकट नही दिया गया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काम नही करेंगे और सामूहिक इस्तीफा देंगे। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई मंत्रियों व संगठन के माध्यम से समझाइस देने व मनाने के लिए भेजा जा रहा है। मंत्री ओम प्रकाश सकलेजा द्वारा कार्यकर्ताओ से बात कर समजाइस दी गई व कहा गया कि आप लोगो की बात आला कमान को बताई जाएगी साथ ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला व मंडल महामंत्री हुजेफा असद ने अपने पद से इस्तीफा दिया ओर आज़ाद नगर ब्लॉक से भाजपा के सभी सरपंचो ने भी अपना स्तीफा मंत्री ओम प्रकाश सकलेजा व जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, कलसिंह भाबर की मौजूदगी में दिया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत (मोंटी) डावर लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव अभिजीत (मोंटी) डावर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत मोंटी डावर ने भी अपने पद से स्तीफा देकर जोबट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आज जोबट एसडीएम से नामांकन फार्म ईशु कराया गया है। Post navigation युवा कांग्रेस ने उप्र मे किसानों की बर्बर हत्या की घौर निंदा की लायंस क्लब ने लगाया सेवा सप्ताह के दौरान डायबिटीज शिविर