झाबुआ। लव सेना लबाना समाज की जिला स्तरीय बैठक काकनवानी स्थित कोकिंदा पर्वत पर समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठजनों की उपस्थिति में जिला झाबुआ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में शंकरजी मेरावत (भगोर) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर हरपाल खतेडिया (रंभापुर), मांगीलाल हाड़ा (मालटोडी), प्रदीप भरपोडा (सजेली) एवं निलेश बामन (झायडा) को मनोनीत किया गया। महामंत्री पद पर नरेंद्र दातला (रंभापुर), भूपेंद्र भरपोडा (सजेली) एवं अल्केश बोरा (गड़ूली) को जिम्मेदारी दी गई कोषाध्यक्ष राहुल मेरावत (काकनवानी), संगठन मंत्री हितेश टगरिया (बेड़ावली) तथा जिला मंत्री के रूप में लोकेंद्र कठौटा, मनीष धमावत (रंभापुर), जितेंद्र हाड़ा (गड़ूली) एवं सावन बागड़िया (खच्चरटोडी) को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी संदीप खतेडिया (सजेली) बनाए गए। बैठक का संचालन राजेश हाड़ा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन लव सेना लबाना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण नायक (रावटी) ने किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र साबलिया, भूपेंद्र दादा, बी.एस. नायक, हरि हाड़ा, रविंद्र पड़वाल, राजेंद्र घोती, सुरेश लबाना, गुमान दादा सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।बैठक में समाज व धर्म की रक्षा तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। Post navigation गोहत्या मामले में विहिप ने DIG को सौंपा ज्ञापन, कहा- वन भूमि पर बने अवैध चर्च के संरक्षण में चल रहे थे कत्लखाने, अधिकारियों को करें निलंबित इस गांव से खिड़की तोड़कर 3 किलो चांदी ले उड़े चोर