झाबुआ। जिले के रामा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिड्डी बड़ी में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां रहने वाले कांतु पिता गमीर नलवाया के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने घर की खिड़की तोड़ दी और अंदर प्रवेश किया। चोर घर में रखी 3 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार के सदस्य रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कालीदेवी थाना पहुंच रहे हैं। Post navigation लव सेना लबाना समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन रीवा में राज्य स्तरीय और लखनऊ में नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट: मध्य प्रदेश के वकील मैदान में दिखाएंगे दम