पन्नालाल पाटीदार, रामनगर पाटीदार समाज युवा संगठन की कार्यकारिणी गठन ग्राम रामनगर में अम्बाजी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रतिष्ठित एवं समाज के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली धापूबाई की सहमति से समाज के अध्यक्ष के रूप में नानालाल पाटीदार को मनोनीत किया गया। वहीं महामंत्री के तौर पर पन्नालाल पाटीदार निर्वाचित किए तो पाटीदार समाज युवा संगठन तहसील अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण पाटीदार रामनगर को चुना गया। इस मनोनयन पर सभी समाजजनों ने बधाई देकर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ) Post navigation सारंगी लूट में लुटी गई बोलेरो एक आरोपी समेत बरामद भजन संध्या: “आएगा” “मेरा” “भोला”, “दिल” “से” “बुलाकर” “तो” “देख”..