नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk कल दिनांक 18.10.22 को स्थानीय इन्दौर पब्लिक स्कूल झाबुआ के हॉल में एक दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा 5 चक्रों में 25+10 टाइम कंट्रोल में संपन्न हुई। उक्त प्रतियोगिता में 10 इंटरनेशनल रेटेड खिलाडियों सहित अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिया स्विस सिस्टम में खेली गई जिसमे मुख्य आर्बिटर राकेश सोनी एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर भरत व्यास रहे। जिले के शतरंज माहिरों के बीच पांच राउंड के महा मुकाबले में सिसीलियन डिफेंस,किंग्स इंडियन अटैक,लंदन सिस्टम व रेटी ओपनिंग में कांटे की दिमागी टक्कर देखने को मिली, स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाडियों ने अपने शानदार खेल का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे.. विजेता – सिद्धार्थ जैन उपविजेता – सूरज चौधरी तृतीय आयुष्मान दवे चतुर्थ विवेक धाकरे पंचम नरेंद्रनाथ चतुर्वेदी षष्ठम यश पाल स्पर्धा विजेताओं को अर्चना राठौर,आईपीएस की प्रिंसिपल दीप्ति शरण एवं गौरव चतुर्वेदी द्वारा दस हजार ₹ के नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया गया। Post navigation मुझे पेटलावद में काम करने में बहुत आनंद आया, जनता से काफी सहयोग मिला, हमेशा याद आएगा पेटलावद: SDM IAS शिशिर गेमावत शासकीय कार्य में उदासीनता बरतने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित