झाबुआ लाइव के थांदलारोड से बुरहानुद्दीन जादलीवाला की रिपोर्ट- थांदला रोड स्टेशन पर आज से भगवान महावीर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर थांदला के कमलेश दायजी परिवार के सौजन्य से एवं श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ थांदला, नवकार परिवार थांदला के सहयोग से आने-जाने वाली यात्री ट्रेनों में मुसाफिरों के लिए आरओ का ठंडा जल वितरण किया जाएगा। इस पुनित कार्य के लिए कमलेश दायजी, नवकार परिवार से प्रतीक पीचा, अर्पित लुणावत, भूपेंद्र नाहटा, सचिन सोनी, यश रांका, संजय कोचट्टा, थांदला रोड पत्रकार संघ अध्यक्ष सोहन परमार और थांदला एवं थांदल रोड के सेवा भावी सदस्य उपस्थित थे। Post navigation सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत, एक की हालत नाजुक हाथों में खजूर की डालियां लेर पाम संडे भक्तिभाव से मनाया