फिरोज खान, आलीराजपुर

ट्रैक्टर और डंपर की भिड़ंत में ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। हादसा गुरुवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भयड़िया की चौक में हुआ। जानकारी के अनुसार रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर सामने से पत्थर से भरे डंपर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चांदपुर चौकी प्रभारी मोहन डावर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर और क्लीनर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना स्थल पर जाम की स्थिति भी बन गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *