आलीराजपुर। क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने क्षैत्र की दो ग्राम पंचायत में बुजुर्गों के हाथो विधुत डीपी का लोकार्पण कर बुजुर्गों का सम्मान किया । आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने विधानसभा क्षैत्र के ग्राम पंचायत गुनेरी के वाड़ी फलियां मे 4 लाख 61 हजार रुपए की विधुत डीपी व देलवाड़ा हरिजन फलियां में 3 लाख 46 हजार रूपए की विधुत डीपी का बुजुर्गों के हाथों फीता काटकर लोकार्पण किया । इस अवसर पर पटेल ने कहा कि आपके क्षेत्र में जो समस्या मुझे बताई है उसे भी जल्द पुरा करने की बात कही आज से डीपी लग जाने से आपके गांव में बिजली जगमगाने ओर पानी कि मोटरों में अब वाल्टेज की कमी नहीं आयेगी । साथ ही कहा की आप लोगों के लिए हर समय मुकेश पटेल के दरवाजे खुल्ले है निश्चित होकर आप का कोई भी काम हो आये हर सम्भव आपकी मदद के लिए तैयार रहने की बात कही । इस अवसर पर मुकेश पटेल ने महिलाओं व बुजुर्गों का शाल , श्रीफल , फुलमाला व मुह मीठा कर से स्वागत किया । इस अवसर पर गुनेरी सरपंच कालू सिंह , ताखोला सरपंच राघु सिंह , फडतला सरपंच रेमसिह पुवॅ जनपत सदस्य विक्रम सिंह , शेलेनद डुडवे , जेपाल सिंह , कुशलसिंह , नानसिह, इमालसिह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से मोजूद थे। Post navigation हज वेलफेयर सोसाइटी ने उमरा पर जाने वाले यात्रियों का इस्तकबाल किया ट्रैक्टर और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर, दो घायल