जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र के तहत कल रात एक अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक बालिका को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडवा बड़ौदा मार्ग के कुक्षी रोड पर तीन ताड़ के पास बालिका पायल पिता भुरू जा रही थी ट्रैक्टर चालक रेत भरकर निकला और बालिका को रौंद डाला जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गौरतलब है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस का चेकिंग पाइंट है, सूचना पर पुलिस ने रेत से ओवरलोड भरे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने पर खड़ा कर लिया है। Post navigation थांदला सावधान!! 1 खाद-बीज विक्रेता निकला कोरोना पॉजिटिव; ट्रेवल हिस्ट्री में यह दो शहर आये सामने … फसल नष्ट कर तलवार एवं पत्थर से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल