मयंक विश्वकर्मा, आंबुआ कस्बे की सीमा पर स्थित हथनी नदी पुल से कुछ मीटर की दूरी पर रेट भरा एक ट्राला सड़क किनारे से नीचे खाई में जा गिरा दुर्घटना में किसी जनहानि का समाचार नहीं है। जानकारी की अनुसार अलीराजपुर की ओर से एक ट्राला रेत भर कर जोबट की ओर जा रहा था। ट्राले में वजन अधिक होने तथा ढलान होने के कारण ड्राइवर उसकी गति पर नियंत्रण नहीं रखा जिस कारण अनियंत्रित होकर ट्राला नं MP 43H1066 मुख्य मार्ग से शमशान की ओर जाने वाली रंपत के पास खाई में पलट गया यदि यह ट्राला कुछ मीटर और आगे गया होता तो शायद हथनी नदी के ऊंचे पुल से नीचे गिरता तो भयंकर दुर्घटना हो सकती थी।स्मरण रहे कि इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक एवं ट्रैक्टर वैध अवैध तरीके से ओवरलोड हालत में भरकर जेट की रफ्तार से यमदूत के रूप में दौड़ते रहते हैं जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं दिखाई देता यह घटना भी इसी का नतीजा कहां जा रहा है दुर्घटना में कोई जनहानि का समाचार नहीं है। Post navigation “पहले जाना पोलिंग बूथ; बाद मे बेचना दादा दूध” कि तख्ती लिये स्कूली बच्चों ने निकाली साइकिल रैली मौसम में ठंडक का अहसास के साथ ही चुनावी सरगर्मी मैं भी ठंडक