रितेश गुप्ता@ थांदला नगर में शनिवार से हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश ने किसानों की चिंता तो मिटाई है। साथ में गर्मी एवं उमस से भी निजात दिलाई है। हालांकि बारिश से भी नदी नाले उफान पर नहीं हैं पर नगर में बीते 24 घंटे में 17. 2 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि अब तक कुल 280 पॉइंट 6 मिलीमीटर बारिश अब तक हो चुकी है। परंतु बीते वर्ष की तुलना में अभी 121 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। बीते वर्ष आज दिनांक तक 401.2 मिली मीटर बारिश हुई थी। अंचल को अभी तेज बारिश की दरकार है, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। Post navigation नगर को समस्त मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य – बंटी डामोर थांदला पेटलावद मार्ग पर हुआ सड़क हादसा , दुर्घटना में मामा भानेज हुए बुरी तरह घायल