झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर से फिर एक बार एक साथ दो बाइक चोरी हुई। नगर के ब्राह्मण मोहल्ले होली चौक से राजेन्द्र भट्ट एवं जवाहर मार्ग से नीरज भट्ट की घर के बाहर खड़ी बाईक बदमाश चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी अनुसार होलीचौक स्थित राजेन्द्र भट्ट के घर के बाहर खड़ी बाइक एमपी 45, 3311 हीरो स्प्लेंडर व जवाहर मार्ग पर नीरज भट्ट के घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। अभी अभी में ये दो बाइक एक साथ चुराने का तीसरा मामला है। इससे पहले जितनी भी चोरियां हुई थी वे सभी पद्मावती नदी के किनारे बसी कॉलोनी या मोहल्लों से हुई थी। मगर इस बार चोरों ने नगर के बीचोबीच मुख्य रिहायशी जगहों पर हाथ साफ किया है जो कि यह बता रहा कि उक्त चोर गिरोहों के हौसले कितने बुलंद है एवं पुलिस का उन पर किसी भी तरह का खौफ है। बीते दिनों में हुई किसी भी चोरी का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई शायद यह भी चोर गिरोह के सक्रिय होने का मुख्य कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *