कल पिपलिया में पारा रोड पर एक बेटे ने बाप को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब साढ़े 9 बजे लालु पिता माना गणावा और उसके पुत्र दितीया गणावा के बीच विवाद हुआ। यह विवाद इतना बड़ गया दितीया ने उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। गुस्से में उसने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। इसके बाद लालु को लेकर 108 एंबुलेंस से झाबुआ सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। Post navigation षड़यंत्र पूर्वक जमीन की लीज मे हेरा फेरी करने पर पेट्रोल पंप मालिक एवं कंपनी के मैनेजर पर हुई एफआईआर एसपी ने कई पुलिसकर्मीयों को किया इधर से उधर , पिटोल चौकी स्टाफ में बड़ा बदलाव