झाबुआ / अलीराजपुर live रिलायंस जिओ बेहद सस्ता 4G इंटरनेट डाटा प्लान लेकर आया है। 28 दिसंबर को अपनी 4जी सर्विस के साथ शुरूआत करने जा रही है यह कंपनी एयरटेल और वोडाफोन से 60 फीसदी सस्ता 4जी इंटरनेट डाटा प्लान लेकर आई है। रिलायंस जिओ की ओर से 10GB 4G इंटरनेट डाटा 599 रुपये में दिया जा रहा है, जबकि एयरटेल इतने ही डाटा के लिए 1350 रुपये और वोडाफोन 1500 रुपये चार्ज वसूल करते हैं। रिलायंस जिओ की यह 4जी सर्विस उसके 21 टेलीकॉम सर्किल्स में से 5 सर्किल्स में शुरू की जा रही है, जिनमें थ्री बैंड्स मौजूद है। इनमें मुंबई, मध्यप्रदेश, नॉर्थ ईस्ट, आसाम तथा ओडि़सा शामिल है।अभी सबसे सस्ता 4जी इंटरनेट डाटा वोडाफोन की ओर से दिया रहा है। वोडाफोन 4जी नेटवर्क के 20 जीबी पैक की कीमत 2500 रुपये है जो 125 प्रति जीबी की दर से पड़ता है। वहीं रिलायंस जिओ 25 जीबी 4जी डेटा 1000 रुपये में में ऑफर कर रही है, जो कि 40 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से पड़ेगा। ये है रिलायंस जिओ का 4जी नेटवर्क प्लान 1 जीबी 4जी डेटा – 99 रुपये 3 जीबी 4जी डेटा – 249 रुपये 6 जीबी 4जी डेटा – 399 रुपये 10 जीबी 4जी डेटा – 599 रुपये 25 जीबी 4जी डेटा – 999 रुपये 100 जीबी 4जी डेटा – 2499 रुपये Post navigation पत्रकार राजेश डूडवे से अभद्रता से लामबंद हुऐ पत्रकार 33 हजार 233 किसानो को 26 करोड़ 38 लाख की राहत राशि