फिरोज खान ब्यूरोचीफ, आलीराजपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 दिसंबर को आलीराजपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम ग्राम रिंगोल और सोंडवा विकासखंड के ग्राम छकतला जाएंगे। हालांकि अभी सीएम का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। अधिकरियों के मुताबिक 12 दिसंबर के सबसे पहले मुख्यमंत्री रिंगोल जाएंगे। जहां कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के कार्यक्रम में शामिल हेंगे। इसके लिए सेजावड़ा में हेलीपेड बनाया गया है। यहां से कार द्वारा वे रिंगोल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम परथी दाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रिंगोल के बाद वे हेलिकॉप्टर से छकतला जाएंगे। जहां पर सोंडवा माइक्रो सिंचाई योजना का भूमिपूजन करेंगे। इस योजना के तहत जिले के 171 गांवों में पानी पहुंचेगा। कार्यक्रम की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार देर शाम को कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर, एसपी राजेश व्यास, पूर्व विधायक माधोसिंह डवर, भाजपा नेता विशाल रावत रिंगोल पहुंचे और व्यवस्थाएं देखी। Post navigation मवेशियों एवं ग्रामीणों के लिए सुरक्षित करने के लिए रेट्रोफिट करें, कहीं भी गड्डा न छोड़े – प्रभारी मंत्री उइके आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री और विधायक सेना पटेल को ज्ञापन सौंपा