आलीराजपुर। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जोबट विधायक सेना पटेल, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल से मिले। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रविवार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षको ने ज्ञापन देकर मांग में कहा कि शासकीय स्कूलों में अल्प मानदेय पर अतिथि शिक्षक विगत 15 – 16 वर्षों से पूर्ण, निष्ठा, लगन व ईमानदारी के साथ सेवा देते आ रहे हैं। किंतु आज तक भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। कार्यानुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की वर्गवार/विषयवार विभागीय परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाने का प्रस्ताव पारित किया जाये। जब तक विभागीय परीक्षा नही होती तब तक 12 माह का सेवाकाल व 65 वर्ष की उम्र तक पदस्थायित्व करने तथा उक्त पद को रिक्त न मानने का प्रस्ताव पारित किया जाये। 02 सितंबर 2023 को अतिथि शिक्षक महापंचायत में हुई समस्त घोषणाओं के आदेश तत्काल जारी करने का प्रस्ताव पारित किया जायें। वर्ष 2011 से लेकर वर्तमान तक हुई समस्त शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से किसी भी एक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अतिथि शिक्षकों को कार्यानुभव और वरिष्ठता का लाभ देते हुये सीधे नियमित शिक्षक बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया जाये। जो अतिथि शिक्षक वर्तमान में सीधी भर्ती / स्थानांतरण/उच्चपद प्रभार अतिशेष शिक्षक इत्यादि कारणों से बाहर है उन्हें रिक्त पदों पर पहली प्राथमिकता के साथ संकुल/ब्लॉक/जिला/अन्य जिले में समायोजित किया जाये। Post navigation रिंगोल और छकतला आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर-एसपी ने देखी व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री के आने से पहले व्यवस्थाएं देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री