डॉ. सरफराज खान@उमरकोट 68वी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में उमरकोट जिला झाबुआ के युवा राष्ट्रीय निशानेबाज युग प्रताप सिंह ने एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक अपने नाम किये। ऑल इंडिया स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान में खेली गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 29 राज्य के चुनिंदा निशानेबाजों की उपस्थिति की थी, जिसके युगप्रताप ने 10 मीटर पिस्टल एकल इवेंट में तिसरा स्थान पर कांस्य पदक जीता, वही एक पदक टीम इवेंट में जीता| दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदौर के विद्यार्थी युगप्रताप फिल्हाल एमपी शूटिंग अकादमी भोपाल में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथा कहीं राष्ट्रस्तरीय पदक अर्जित कर चुके हैं। जिससे ग्राम पंचायत के लोगों में हर्ष खुशी का माहौल है। Post navigation बारिश से फसल को हुआ नुकसान, किसान परेशान ग्राम पंचायत उमरकोट में 51 ढोल मांदल के साथ निकाली गेर, दिनभर गूंजी ढोल की थाप