P. S. Chandel, Alirajpur
स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर में प्राचार्य डॉ. अल्पना बारिया के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 2 अक्टूबर से स्वच्छ भारत मिशन के साथ-साथ नशा मुक्ति सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुजा पाठ के साथ हुआ। एनएसएस के स्वयं सेवको द्वारा एनएसएस का लक्ष्य गीत ‘‘उठो समाज के लिए उठो‘‘ गाया गया, तत्पश्चात रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो एसएस मौर्य द्वारा रासेयो की वर्ष भर चलने वाली सम्पूर्ण गतिविधिया एवं महाविद्यालय में रासेयो की जरूरत पर विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर रासेयो के जिला संगठक प्रो. सुरेश तोमर ने बताया की रासेयो विद्यार्थी जीवन तक सीमित ना होकर जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी एवं स्वीप प्लान के ‘‘आईकान‘‘ श्री सुधीर जैन द्वारा स्वयं सेवको को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि रासेयो को आनंद के साथ जियो इससे मन में सहानुभूति की भावना आती है। उन्होने यूवाओ से आहवान किया कि नशा समाज को खोखला एवं यूवा को पथ भ्रष्ट करता है। अतः नशे से बचे और समाज को बचाए। श्री जैन ने कहा कि मतदान के प्रचार प्रसार में यूवा अपनी पूर्ण सहभागिता आवश्यक रूप से करें।
कार्यक्रम का संचालन रासेयो के स्वयं सेवक सूरज प्रतापसिंह किरार एवं सुनिता भिण्डे ने किया। साथ ही पूजा तोमर, कृतिका बामनिया, दिपांशु त्रिपाठी, दीपक कवछे आदि ने अपने अनुभव सुनाये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. मीना सालंकी, डॉ व्ही सोलंकी, प्रो एसबी दास, सहित अन्य छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *