थांदला। राष्ट्रीय सेवा योजना के गौरवशाली 54 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय महाविद्यालय थांदला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के रासेयों स्वयं सेवकों तथा सभी छात्र/छात्राओं ने अलग- अलग समूह बनाकर गांधी वाटिका, बोटनीकल गार्डन, विद्यार्थी वाटिका, अमृत वाटिका में साफ- सफाई की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जी.सी. मेहता, डॉ. पीटर डोडियार, प्रो. एस.एस. मुवेल, डॉ. मीना मावी, प्रो. मनोहर सोलंकी, प्रो. विजय मावी तथा समस्त अतिथि विद्वान एवं कार्यलयीन कर्मचारियों के साथ बडी संख्या में छात्र/छात्राओं ने सहभागीता की। कार्यक्रम का आयोजन रासयों प्रभारी डॉ. छगन वसुनिया ने किया। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल में बनाए गए 650 स्क्वेयर फीट के गणेशजी जश्ने ईद मीलादुन्नबी हर्षोल्लास से मनाया, नगर में गूंजा या रसूलुल्लाह