बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 74वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में नगर के शगुन गार्डन में मनाया गया। जिसमें 8 जुलाई को झाबुआ नगर की विभिन्न स्कूलों में निबंध, चित्रकला, भाषण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते अतिथि। 9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें मुख्य रूप से अभाविप के अखिल भारतीय जनजाति छात्र कार्य सह-प्रमुख राकेश पटेल उपथित रहे। साथ ही अतिथि के रूप में प्रान्त उपाध्यक्ष मदन वसुनिया, साहित्य परिषद के सचिव जय बैरागी, नगर अध्यक्ष डॉ. कंचन चौहान, नगर मंत्री वैभव जैन उपस्थित रहे। सर्वप्रथम जय वैरागी ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन दिया। जिसके बाद विशेष अतिथि राकेश पटेल ने विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन शाकिब सय्यद ने किया। आभार नगर मंत्री वैभव जैन ने माना। Post navigation जन्मदिन को यादगार बनाओ; एक पेड़ जरूर लगाओ: कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पत्नि के जन्मदिन पर दिया यह संदेश .. शार्ट सर्किट से यूनियन बैंक में लगी आग