रितेश गुप्ता, थांदला

स्वामी विवेकानन्द जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर थांदला युवा मित्र मण्डल के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल गतिविधियों का आयोजन का किया जा रहा हैं। जिसका शुभारंभ आज दशहरा मैदान पर भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन कर व क्रिकेट की पिच पर नारियल फोड़ा। शुभांरभ के अवसर पर संरक्षक पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, किराना व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल भंसाली, क्रिकेट जगत के वरिष्ठ सुशील बाबी, जिला खेल संयोजक समर्थ उपाध्याय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता, भाजयुमो जिला महामंत्री संजय भाबर, भाजपा मण्डल महामंत्री सुरेश राठौड़, प्रदेश कारकारिणी सदस्य युवा मोर्चा प्रशांत उपाध्याय, शशिकांत बोबड़ा, रोहित बैरागी, विपुल आचार्य, यशवंत बामनिया, अकलेश रावत, मुकेश बामनिया, मांगू डामोर, भावेश भानपुरिया, सुरेश आइडिया, विजय मिस्त्री, दुर्गेश मुणिया सहित अन्य उपस्थित हुए, जिसमे आज क्रिकेट का शुभारम्भ किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आशुतोष राठौर द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *