आलीराजपुर ब्यूरो। शासकीय महाविद्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर ( भाबरा) में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन प्राचार्य एसएस डोडवे की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में डोडवे ने छात्र-छात्राओं व समस्त स्टाफ को मतदान जागरूक की शपथ दिलवाई। विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता प्रो. एमएस डोडवा ने मतदान प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाते हुए कहा कि सफल लोकतंत्र के लिए अपने मत का दान निष्पक्ष व गोपनीयता के साथ करते हुए स्थानीय स्वशासन में जनसहभागिता बढ़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कमलेश गणावा ने किया। ईएलसी प्रभारी डॉ. रेशम बघेल व प्रो. दिलीप गरवाल, समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राएं ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में सहभागिता की। आभार प्रो. दिलीप गरवाल ने व्यक्त किया। Post navigation पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बालिकाओं को कानूनी जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाए मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ ने ली शपथ, स्टाफ के सहयोग से गमला नर्सरी तैयार