फिरोज खान, आलीराजपुर आलीराजपुर की छह जनपद पंचायत की 20 ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पंचायतीराज के मौके पर पुरस्कृत किया गया। जिसमें चंद्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायत बरझर को प्रथम पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के हाथों ग्राम सरपंच हिमसिंग बारिया, सचिव शंकर सिंह बामनिया को पुरस्कार स्वरूप प्रणाम पत्र दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर नीतू माथुर, जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत, भाजपा नेता विशाल रावत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बरझर ने शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर इसका लाभ भी हितग्राहियों को दिलाया। इसके चलते बरझर ने यह उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री चौहान और कलेक्टर माथुर ने सभी 20 पंचायतों को पुरस्कार मिलने पर उनके कार्यों की सराहना की। नीचे सूची में देखिए और किन पंचायतों को मिला पुरस्कार Post navigation जमीन विवाद में हत्या करने वाले 6 अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा कलेक्टर माथुर ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा