फिरोज खान ब्यूरो चीफ अलीराजपुर जोबट के ग्राम डाबडी में राष्ट्रीय केंसर जागरुकता दिवस पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. नयन सिंग़ वास्केल के निर्देशन में शासकीय होम्योपैथिक औषधालय द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र डाबड़ी मे निःशुल्क निदान स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ. प्रतिमा डावर द्वारा लोगो को केंसर के प्रति जागरुकता के बारे मे बताया गया। केंसर क्या होता हे, कैसे होता हे, कितने तरह का होता हे, केंसर से बचने के उपाय बताए गए और समय रेहते जाँच करवाने की जानकारी दी गई शिविर मे उपस्वास्थ्य केन्द्र पर अनम सुभद्रा वास्केल और सिस्टर प्रमिला परमार,सोहन सिंग चौहान, शंकर सिंग चौहान, रमेश बघेल और शासकीय होम्योपैथिक औषधालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Post navigation संकुल केंद्र में मींस-कम मेरिट के संबंध में आयोजित हुई बैठक रिहायशी इलाकों में खुलेआम धड़ल्ले से बेचा जा रहा हैं कैनों में पेट्रोल-डीजल, जिम्मेदारों को हादसे का इंतजार…….