झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- राष्ट्रसंत जैनाआचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा का थांदला से मेघनगर की ओर विहार हुआ। नगर से विहार पर समाजजनों ने भावभिनी विदाई दी। श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी एवं संघ रात्रि में अगराल में विश्राम करेंगे। इसके पूर्व प्रात: में राष्ट्रसंत एवं संघ ने ग्राम खजूरी में आयोजित पूज्यपाद प्रांत प्रवेशोत्सव के पश्चात रात्रि में ग्राम खजूरी में विश्राम किया जिसके पश्चात शनिवार सुबह थांदला नगर में प्रवेश किया। प्रवेश पर समग्र जैन समाज एथांदला श्रीसंघ एवं राजेन्द्र जैन नवयुवक मंडल द्वारा नगर प्रवेश पर अगवानी की गई। जैन मंदिर पर आचार्यश्री द्वारा मंगलाचरण एवं व्याख्या दिए। अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष कमलेश जैन, राजेन्द्र जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष रुपेश पोरवाल, उमेश पीचा, कमल पिचा, विनय छिपानी, चंचल भंडारी समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। Post navigation वृक्ष परमात्मा से साक्षात्कार करवाते है – कामदगिरी पीठाधीश्वर सत्संग से दिलों में बदलाव लाया जा सकता है- जगदगुरू कृष्णमणि