झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- डा.सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन को 105 वां एवं डा.सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का 72 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। 29 जनवरी को मनाये जाने वाले जन्म दिवस के पूर्व नगर में बोहरा समाज द्वारा राष्ट्रीयता,भाईचारे एवं विभिन्न संदेशों के साथ विशाल जुलूस बोहरा समाज आमील शैख जुजर खेरीवाला के मार्गदर्शन में निकाला गया। जुलूस में बुरहानी गार्डस एवं हिजबुल फला द्वारा नगर के प्रमुख चौराहे पर विशेष रुप से तैयार किए गए बैंड द्वारा आकर्षक एवं मनामोहक प्रस्तुति दी गई । बैंड पर ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा जैसी देश प्रेम से ओतप्रोत धुन पर गार्डस द्वारा दी गई जिससे उपस्थित नगरवासियों का मन मोह लिया। जुलूस में अश्व सवार द्वारा लिया गया तिरंगा, स्वच्छता अभियान का प्रचार करते बैनर, बग्गी, बैंड एवं साफे बांध चल रहे छोटे बच्चे प्रमुख आकर्षण का केेंद्र रहे। जुलूस का जगह जगह पर नगरवासियों एवं बोहरा समाजजनों ने स्वागत किया गया। साइकल चलाने का दिया संदेश जुलूस में तख्तियों को लेकर चल रहे बच्चों ने साइकल चलाने से होने वाले फायदों का सदेंश दिया कि किस तरह साईकल प्रदूषण को कम करती है एवं किस तरह स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है। अवसर पर बोहरा समाज सेकेटरी शेख फखरुद्दीन भाई रायली, जोइंट सेकेटरी मुर्तजा भाई कल्याणपुरा, ट्रेसरार जोहर भाई डेडी,अली हुसैन नाकेदार, होज़ेफा चिकलिया, मुर्तजा नुरुद्दीन नाथाजी, ताहेर परवट, हुसैनी नाकेदार, शब्बीर कश, ताहेर नानाजी समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। Post navigation चार करोड़ 77 लाख से निर्मित होगा पिटोल-मालवन रोड गौरसिंह वसुनिया के सीसीबी चेयरमैन बनने पर अवसर वादियों ने बदले खेमे